रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: गिद्दी, नंदकिशोर पाठक। गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में सीसीएल की सीएसआर योजना के तहत बनाए गए तालाब से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह तालाब किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा है। खासकर गर्मी के दिनों में जब पानी की समस्या बढ़ जाती थी। ऐसे समय में इस तालाब से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। गांव के लोगों ने बताया इस तालाब के बनने ये 5 से 7 सौ ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं। गिद्दी ग पंचायत के मुखिया हीरालाल गंझू बताया कि गिद्दी कोलियरी खुलने के समय से ही आसपास के ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के मौसम में यह परेशानी और गंभीर हो जाती थी। पानी के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के...