Ramgarh News: गिद्दी पुलिस ने रेलीगढ़ा जंगल में अवैध शराब की भट्ठी किया ध्वस्त
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी पुलिस ने शनिवार को रेलीगढ़ा के जंगल में झाड़ियों में छिपाकर चल रही शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 70 किलो अवैध जावा महुआ को भी नष्ट किया गया। गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने बताया कि रेलीगढ़ा के जंगल में छिपाकर अवैध शराब बनाने का काम चल रहा था। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठी को ध्वस्त किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस का छापामारी अभियान जारी रहेगा। छापेमारी अभियान में गिद्दी थाना के रमेशचंद्र हजाम, एस पूर्ति सहित पुलिस के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.