रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। ग्रामीणों ने ठाकुरगोड़ा में गिद्दी-नयामोड़ रोड को तीसरे दिन सोमवार को भी जाम किए रखा। जिसके कारण इस रोड से आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। सड़क जाम को लेकर कुजू थाना प्रभारी आंदोलनकारियों से बात करने पहुंचे पर आंदोलनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों का कहना है कि रामगढ़ जिला प्रशासन से जब तक सड़क मरम्मत को लेकर लिखित आश्वासन नहीं देता है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। तीसरे दिन सड़क जाम करने में राजकुमार टुडू, मिथुन, अभिषेक, शशिभूषण, नंदकिशोर, पिंटू, लक्ष्मण, सुरेंद्र, नंदू, वीरेंद्र, कौशल कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार शामिल थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी गिद्दी नया मोड़ रोड जाम रखा, आंदोलन जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...