Ramgarh News: गिद्दी दुर्गा पूजा समिति की बैठक में तैयारी पर चर्चा
रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए दुर्गा पूजा समिति की बैठक गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के संयोजक रंधीर कुमार सिंह और संचालन सचिव प्रकाश सिंह ने की। बैठक में दुर्गा पूजा से संबंधित तैयारी पर चर्चा की गई। जिसमें मेला में झूला लगाने, साफ सफाई करने, बिजली व्यवस्था, पंडाल निर्माण, लाइटिंग सहित अन्य जरुरी बातों पर चर्चा की गई। बैठक में मेला में लगने वाले स्टॉल का आवंटन करने की भी तिथि तय किया गया। बैठक में बसंत राम, विजय प्रसाद, गिरजा सिंह, उपेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, सूरज चंद गोस्वामी, प्रकाश शर्मा, सियाराम सिंह, रविंद्र सिंह, बबलू सिंह, लोकेश सोनी, जयदीप मुखर्जी, अवतार कुमार, दिवेश राणा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.