Ramgarh News: गिद्दी थाना प्रभारी को मिला प्रशस्ति पत्र, हर्ष जताया
रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शुक्रवार को गिद्दी थाना प्रभारी ईकबाल हुसैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। गिद्दी थाना प्रभारी ईकबाल हुसैन को यह प्रशस्ति पत्र हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र से 31 मई 2026 को नाबालिग बच्ची और उसके छोटा भाई को अपहरण करके निर्मम हत्या की घटना के मुख्य अपराधी की गिरफ्तारी करने में योगदान करने के लिए दिया गया है। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया है। इधर गिद्दी थाना क्षेत्र के गणमान्य, बुद्धिजीवियों ने हर्ष जताते हुए गिद्दी थाना प्रभारी ईकबाल हुसैन को बधाई दिया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग एसपी का एक्शन मोड पेंडिंग केस के निबटारे के लिए 60 दिनों का दिया अल्टीमेटम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.