Ramgarh News: गिद्दी के मुखिया ने उपायुक्त को सौपा मांग पत्र
रामगढ़, अगस्त 25 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी क पंचायत की मुखिया कविता सिंह, गिद्दी ख पंचायत की मुखिया उषा देवी और गिद्दी ग पंचायत के मुखिया हीरालाल गंझू के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र हजारीबाग उपायुक्त को सौपा है। गिद्दी के तीनों मुखिया के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र में गिद्दी को शहरी क्षेत्र शामिल करने के बजाए पंचायत क्षेत्र में ही रहने दिए जाने की मांग किया है। मांग पत्र में गिद्दी के पंचायत क्षेत्र में रहने से स्थानीय लोगों को लाभ होने की बात कही है। उपायुक्त को मांग पत्र सौपने वालों ने बताया इस पर उपायुक्त ने सकारात्मक पहल करने की बात कही है। उपायुक्त से मिल कर मांग पत्र सौपने वालों में गिद्दी ग पंचायत के मुखिया हीरालाल गंझू, मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह और महादेव महली, राकेश सिंह, राजकुमार लाल शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.