Ramgarh News: गिद्दी ए कॉलोनी की जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर,
रामगढ़, सितम्बर 21 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र की गिद्दी ए कॉलोनी की सड़क पिछले कई वर्षों से टूटी हुई है। समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित होने और ट्रेड यूनियन के मांग करने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई। जिससे कॉलोनी में रहने वाले लगभग 12-15 हजार आबादी को नित्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गिद्दी ए कॉलोनी की गिद्दी चौक से बड़ा शिव मंदिर जाने वाली सड़क और गिद्दी मेनगेट से गांधी चौक होकर अस्पताल चौक जाने वाली मुख्य सड़क का सर्वाधिक बुरा हाल है। गिद्दी चौक से थाना तक की सड़क जाने वाली सड़क तो कम बरसाती नाली अधिक नजर आता है। गुरुद्वारा रोड का भी बुरा हाल है। कॉलोनी के लोगों ने बताया पिछले दिन जल नल योजना के तहत पंचायत में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने में संवेदक के विभिन्न सड़कों को काट तो दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.