Ramgarh News: गिद्दी इएंडएम कार्यालय से कीमती सामानों की चोरी
रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए परियोजना की इएंडएम कार्यालय से चोरों ने कीमती सामानों की चोरी कर ली है। चोरी की जानकारी आज हुई है। चोरी कितनी की हुई है इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है। इस संबंध में इएंडएम विभाग के पदाधिकारी सौरभ वर्मा ने कहा कि चोरी की घटना हुई है। जिसकी जानकारी गिद्दी परियोजना पदाधिकारी को लिखित रूप दी गई है। गिद्दी परियोजना पदाधिकारी रंधीर कुमार सिंह ने कहा कि लिखित सूचना मिली है। बहरहाल इस संबंध में गिद्दी पुलिस को अभी तक इसकी सूचना नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.