Ramgarh News: गायत्री शक्तिपीठ में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा शारदीय नवरात्र अनुष्ठान
रामगढ़, अक्टूबर 14 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो के राजेंद्र नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शारदीय नवरात्र अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न किया जा रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा को कलश स्थापना के साथ गायत्री परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने 24 हजार गायत्री मंत्र जप का संकल्प लिया। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना, देव पूजन, गायत्री यज्ञ और वैदिक संस्कारों का आयोजन किया जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ में प्रतिदिन संध्याकालीन आरती के साथ मां गायत्री के दर्शन और दीपदान कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- नवरात्रि के पांचवें दिन कैसे करें स्कंदमाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.