रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सिकनी गांव स्थित जाराटांड़ में कृषि कार्य को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने 25 केवीए क्षमता वाले नए कृषि ट्रांसफॉर्मर का विधिवत शुभ उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। बता दें कि जाराटांड़ क्षेत्र में सैकड़ों किसान खेती-किसानी पर निर्भर हैं। वर्षों से यहां बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण किसानों को सिंचाई के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होने से खेतों की समय पर सिंचाई नहीं हो पाती थी, जिससे फसलों का उत्पादन प्रभावित हो रहा था। यह भी पढ़ें- Dumka News: बिजली तार चोरी से ग्रामीण व किसान परेशान, विभागीय उदासीनता पर जताई नाराजगी इस समस्या को लेकर ग...