Ramgarh News: गांजा बेचने के आरोप में एक गिरफ्तार, 82 ग्राम गांजा बरामद
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तारी Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ रेलवे स्टेशन के पीछे बिजुलिया तालाब रोड स्थित तिरंगा बस्ती में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश कुमार 38 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 82 ग्राम गांजा, 10,704 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार बुधवार को दिवा गश्ती के दौरान सूचना मिली कि तिरंगा बस्ती में अवैध रूप से गांजे की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ आलोक रंजन, थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे और पुलिस बल ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रमेश कुमार बताया।पुलिस ने एसडीपीओ की मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.