रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभाकक्ष में जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में एचआईवी-एड्स की रोकथाम, जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विभिन्न विभागों के समन्वय से जन-जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा सह एड्स नियंत्रण पदाधिकारी, समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के अलावा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। उपायुक्त ने कहा कि एचआईवी-एड्स की रोकथाम के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग का प्रयास पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज कल्याण, शिक्षा, उद्योग सहित अन्य संबंधित विभागों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सभी विभाग आपसी समन्वय से लोगों को जागरूक करें और समय ...