रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि तुरी टोला निवासी फुलवा देवी के रिश्तेदार के मुखिया के निधन के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने ब्रह्म भोज कराने की समस्या उत्पन्न हो गई। परिवार की परेशानी की जानकारी मिलने पर समाजसेवी धनंजय मानिक उर्फ संतू भाई के सौजन्य से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल, समाजसेवी अनीता देवी और रवि मुंडा के हाथों परिवार को तीन पैकेट चावल और एक पैकेट आटा सौंपा गया। इस अवसर पर धनंजय उर्फ संतू भाई ने कहा, कि जरूरतमंद परिवार के कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना ही सच्ची समाजसेवा है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गरीब और असहाय परिवारों की मदद करनी चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल ने बताय...