Ramgarh News: गणेश पूजा को लेकर बैठक, पूजा समिति का गठन
रामगढ़, अगस्त 30 -- Ramgarh News: मांडू। मांडूडीह श्री पड़ाव दुर्गा मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना को लेकर रविवार को मांडू में श्रद्धालु ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश पूजा को भव्य एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन की तैयारियों, पूजा-पाठ तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय कीं।बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। समिति में अध्यक्ष शंकर कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव संजीव कुमार, उप सचिव शिवशंकर कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार तथा उप कोषाध्यक्ष सूरज कुमार बनाए गए। इसके अलावा कार्यकारिणी में भी कई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.