Ramgarh News: खेल से युवाओं में अनुशासन, एकता और खेल भावना का होता है विकास
रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के बोगई में भगवान बिरसा मुंडा, शहीद नीलांबर-पीतांबर एवं स्वर्गीय शिबू सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथा दिन जोन्हा रांची बनाम अमित अलकतरा रामगढ के बीच मैच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि 20 सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर सेमीफाइनल मैच का विधिवत शुभारंभ किया।
खेल का महत्व इस अवसर पर सुधीर मंगलेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फुटबॉल जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारे और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का माध्यम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने का भी अवसर प्रदान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.