रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उक्त बातें पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने रविवार, को वार्ड संख्या 27 स्थित पटेल डीएवी मैदान, गोबरदरहा में आयोजित सोहराय जतरा फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलता है। साथ ही युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें सकारात्मक सोच एवं टीम भावना विकसित होती है। उल्लेखनीय है कि सोहराय जतरा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श...