रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी एचएमटी फिजिकल एकेडमी के तत्वावधान में रविवार को क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामगढ़ सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री रेस का शुभारंभ कराया तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए पांच किमी एवं महिला वर्ग के लिए तीन किमी की दौड़ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्म...