Ramgarh News: खेत में धनरोपनी के दौरान ठनका गिरने से महिला की मौत
रामगढ़, अगस्त 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। हुहुआ गांव में शुक्रवार शाम को खेत में धनरोपनी करने के दौरान ठनका की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान हुहुआ निवासी सरस्वती देवी 54 वर्ष पति नकुल महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरस्वती देवी अन्य लोगों के साथ खेत के पास खड़ी थी। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और खेत में ठनका गिर गया। ठनका की चपेट में आने से सरस्वती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान खेतों में काम करने के दौरान ठनका गिरने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। लोगों ने किसानों और ग्रामीणों से खराब मौसम के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.