Ramgarh News: खेत बचाओ अभियान के तहत 125 महिला किसानों को किया गया जागरूक
रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), रामगढ़ एवं आत्मा, रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बड़गांव में खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 125 से अधिक महिला किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मृदा जांच, प्राकृतिक खेती, मिट्टी की उर्वरता और रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बड़गांव की मुखिया बुलबुल कुमारी ने कहा कि खेत बचेंगे और मिट्टी स्वस्थ रहेगी, तभी किसानों का भविष्य सुरक्षित एवं खुशहाल बनेगा। उन्होंने महिला किसानों से वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपनाकर परिवार की आय बढ़ाने और गांव के कृषि विकास में योगदान देने की अपील की। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ सुधांशु शेखर ने मिट्टी की जांच के आधार पर उर्वरकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.