Ramgarh News: खुशियों और रोशनी के बीच मनी दीपावली, जिले में सब रहा सुरक्षित
रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दीपों का पर्व मनाया। घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को आकर्षक लाइटों एवं दीपों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा जिला रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने परंपरागत तरीके से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस वर्ष दीपावली के दौरान जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की सतर्कता का सकारात्मक असर देखने को मिला। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं को छोड़ दें तो जिले में किसी बड़ी दुर्घटना या अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई। यह भी पढ़ें- Supaul News: जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली, घर-घर हुई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.