Ramgarh News: खाली पैर और साड़ी में दौड़ रही कविता के जज्बे को टाइगर जयराम महतो ने किया सलाम, उपलब्ध कराया दौड़
रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो ने दुलमी प्रखंड अंतर्गत सोसो गांव निवासी कविता महतो के जज्बे और संघर्ष की सराहना करते हुए उनकी मदद के लिए तत्काल पहल की है। कविता महतो के होमगार्ड चयन के लिए प्रैक्टिस दौड़ के दौरान खाली पैर और साड़ी में दौड़ने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। पत्रकारों के माध्यम से जैसे ही इसकी जानकारी टाइगर जयराम महतो को मिली, वे पलामू दौरे के बीच बिना देर किए गाड़ी से ही कविता महतो को फोन किया। डुमरी विधायक ने कविता महतो से बात कर उनके जज्बे को सलाम किया, उन्हें बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दौड़ की तैयारी में उपयोग होने वाले सभी जरूरी सामान उसी दिन शाम तक उनके घर पहुंचा दिए जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.