रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं मार्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित रख-रखाव की स्थिति की जांच की गई। टीम ने सुभाष चौक स्थित मारवाड़ी होटल, बिहार भोजनालय, शालीमार स्वीट्स, प्रिया स्वीट्स, थाना चौक स्थित स्पाइस गार्डन तथा नईसराय स्थित फैमिली मार्ट का निरीक्षण किया। होटल एवं रेस्टोरेंट में किचन की साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रख-रखाव और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान निर्देश निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों के संचालकों को पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, वाटर टेस्ट रिपोर्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश द...