रामगढ़, अगस्त 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, रामगढ़ की ओर से रामगढ़ क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, ठेला एवं विभिन्न खाद्य पदार्थों से जुड़े दुकानदारों के साथ खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामगढ़ जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डेरिक तिग्गा ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। फूड सेफ्टी अधिकारी ने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। खाद्य पदार्थों में मिलावट करना अथवा अस्वास्थ्यकर तरीके से खाद्य सामग्री तैयार एवं परोसना कानूनन गंभीर मामला है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों को भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी ख...