रामगढ़, सितम्बर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। ज्ञानसिटी एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगलवार को रामगढ़ स्थित सिद्धि विनायक होटल एंड बैंक्वेट में खाद्य कारोबारियों के लिए फूड सेफ्टी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में होटल व्यवसायियों और विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एमडी मंजर हुसैन और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डेरिक तिग्गा मौजूद रहे। एमडी मंजर हुसैन ने कहा कि खाद्य कारोबार से जुड़े सभी लोगों के लिए फूड सेफ्टी ट्रेनिंग करना अनिवार्य है। खाद्य सामग्री की खरीद-बिक्री और भंडारण के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाह...