Ramgarh News: क्षमावाणी पर्व के साथ दशलक्षण महापर्व का समापन, भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ कैंट की ओर से दशलक्षण महापर्व का समापन क्षमावाणी पर्व के साथ भक्तिभाव और उल्लासपूर्वक हुआ। इस अवसर पर मुनिश्री 108 पुण्यानंद महाराज, मुनिश्री 108 शुभानंद महाराज एवं क्षुल्लकश्री 105 दिव्यानंद महाराज के पावन सानिध्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दशलक्षण महापर्व के दस दिनों तक जैन समाज में भक्ति, तप, संयम और आत्मशुद्धि का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर धर्माराधना की। क्षमावाणी पर्व पर समाज के लोगों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगते हुए मन से बैर, द्वेष और कटुता दूर करने का संकल्प लिया। समाज के अध्यक्ष राजेंद्र चूड़ीवाल ने बताया कि शोभायात्रा में चांदी की पालकी पर भगवान श्रीजी को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। अभिषे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.