रामगढ़, नवम्बर 2 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। अरगड्डा क्षेत्र के विभिन्न कोलियरी में रविवार को कोल इंडिया लिमिटेड का 52वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोल इंडिया लिमिटेड का कॉर्पोरेट गीत सामूहिक रूप से गाया गया। इस अवसर पर कोल इंडिया की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों तथा कोयला उत्पादन एवं राष्ट्र निर्माण में इसके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को पदोन्नति/चयन संबंधी आदेश वितरित किए गए। इस अवसर पर परियोजना के पीओ और संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: देश की 9.2 प्रतिशत बिजली एनसीएल कोयले से है बनती-एन. फ्रैंकलिन यह भी पढ़ें- Chatra News: कोल इंडिया के 52वें स्थापना दि...