रामगढ़, अक्टूबर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन के निर्देश पर राजस्व संग्रहण अभियान के तहत नगर परिषद, रामगढ़ द्वारा कोर्ट परिसर में नगर परिषद द्वारा निर्मित मार्केट की दुकानों से किराया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। नगर परिषद की प्रवर्तन टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व राजीव रंजन एवं मेघनाथ चौधरी, सिटी मैनेजर ने किया। इस दौरान सभी दुकानदारों को लंबित किराये का शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया। कुछ दुकानदारों द्वारा लंबे समय से किराये का भुगतान नहीं किए जाने पर उन्हें बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द करने की हिदायत दी गई। नगर परिषद की ओर से सभी दुकानदारों से अपील की गई कि वे लंबित किराये का शीघ्र भुगतान करें, अन्यथा नगर परिषद को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बकाया क...