Ramgarh News: कोयला लदा एलपी ट्रक पलटा, कोई हताहत नही
रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि रामगढ़-बोकारो मार्ग स्थित बारलोंग के समीप सोमवार को कोयला लदा एलपी ट्रक जेएच 10 सीएस 4935 अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई। जिसमें चालक व उपचालक बाल बाल बच गए। बता दें कि धनबाद से एलपी ट्रक में कोयला लोड कर रामगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान बारलोंग के समीप अचानक चालक को झपकी आ जाने के कारण एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें लदा कोयला सड़क पर पूरी तरह से बिखर गया। हालांकि इस दौरान चालक व उपचालक को किसी प्रकार की कोई हताहत नही हुई। यह भी पढ़ें- Gaya News: कुत्ता को बचाने में पलटा कोयला लदा ट्रक, चालक घायल घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.