रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी परियोजना के छह नंबर कोयला डिपो में मंगलवार को शाम में चोरी करने पहुंचे लोगों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की किया। इसकी सूचना मिलने पर गिद्दी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। कोलियरी के सुरक्षा विभाग इसकी लिखित सूचना गिद्दी थाना में दी है। सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि गिद्दी सी परियोजना की छह नंबर कोयला डिपो में कुछ लोग कोयला चोरी करने पहुंचे थे। जिसे दो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कोयला चोरी करने वाले लोगों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने पर वहां से मौजूद लोग हट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...