Ramgarh News: कोयलांचल में प्रकृति प्रेम व भाई-बहन के स्नेह का पर्व करमा की धूम
रामगढ़, सितम्बर 23 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति प्रेम, आस्था व भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक करमा पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर आसपास के प्रत्येक गांव-गांव में खासा उत्साह दिखा। महिलाओं व युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर करम डाल की पूजा-अर्चना की और भाई की सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। वहीं मांदर की थाप और करमा गीतों की गूंज से कोयलांचल का माहौल देर रात तक उत्सवी बना रहा। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों और पूजा स्थलों पर तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से करम देव की पूजा की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गिद्दी कोयलांचल में हर्षोल्लास मनाया गया कर्मा पर्व, मांदर की थाप पर रात भर झूमी युवतियां शाम होते ही पूजा स्थल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.