रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को जीवित्पुत्रिका जितिया व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। संतान की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा। सुबह से ही व्रती महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान जीमूतवाहन की पूजा की। व्रत के दौरान महिलाओं ने संतान की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पर्व की कथा सुनी। कई घरों में महिलाओं ने समूह में एकत्र होकर पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। पर्व को लेकर बाजारों में पूजन सामग्री, फल, मिठाई व अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: संतान की दीर्घायु ...