रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि कभी कोयला उत्पादन और औद्योगिक गतिविधियों के लिए पहचान रखने वाला रामगढ़ का कोयलांचल क्षेत्र अब लगातार अपराधियों की शरणस्थली बनने के आरोपों के कारण चर्चा में है। पिछले कुछ वर्षों में कई कुख्यात अपराधियों और गिरोहों का इस इलाके से संबंध सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बाजीराव, राहुल दुबे, आलोक तूरी और अमन साव जैसे नामों के बाद अब शिवराम का नाम चर्चा में आने से लोगों के बीच यह सवाल और गहरा हो गया है कि आखिर अपराधियों को बार-बार इसी क्षेत्र में पनाह क्यों मिल रही है। इधर बिहार से लाए गए हथियार का भंडारण कोयलांचल की धरती पर करना अंतर्राज्यीय गिरोह के क्षेत्र में पांव पसारने की बानगी ही नहीं अपितु अशुभ संकेत हैं। वहीं क्षेत्र में हथियार भंडारण किया जाना और खूंखार अपरा...