रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के इलाके के स्कूलों में शनिवार को महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेचनगर में विद्यार्थियों ने शिक्षक सह गुरुओं के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें गीत, संगीत, नाटक, भाषण व कविता पाठ से समां बांध दिया। विद्यालय प्राचार्य जीपी झा व शिक्षकों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। साथ ही स्कूल कैप्टन, स्कूल हेड बॉय, हेड गर्ल व सभी कक्षाओं के कक्षा प्रतिनिधियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित किया। वहीं पौधरोपण भी किया गया। यह भी पढ़ें- शिक्षकों का हुआ अभिनंदन, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राचार्य ने जीवन में गुरु की महत्त...