Ramgarh News: कोयलांचल कुजू में शिल्पकला के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा का पूजन संपन्न
रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल कुजू व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को शिल्पकला, निर्माण व तकनीकी कौशल के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, गैराज, प्रतिष्ठानों व तकनीकी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। इस दौरान कुजू कोलियरी, तोपा परियोजना पिट कार्यालय व वर्कशॉप, नयामोड़ के सीसीएल वर्कशॉप समेत विभिन्न गैरेज, ट्रांसपोर्ट कार्यालय व अन्य स्थानों पर पूजा स्थलों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पूजन का। आयोजन गुरुवार को किया गया। यहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूरे श्रद्धा भाव से पूजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: केदला में शिल्प के देवता विश्वकर्मा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.