Ramgarh News: कोफीमयू में शामिल हुए दर्जनों सीसीएल कर्मी
रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।कोलफील्ड मजदूर यूनियन बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक गुरुवार को भुरकुंडा पटेलनगर स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता रामाकांत दुबे और संचालन क्षेत्रीय सचिव अशोक गुप्ता ने किया। इसमें मुख्य रूप से यूनियन के केंद्रीय सचिव उदय कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में रविप्रकाश उर्फ विक्की सिंह, उदित प्रसाद, विनोद भगत, शुकरा मांझी, राहुल कुमार, मनोज झा, उपेंद्र राणा, सत्यनारायण मिस्त्री, सकलैन, असगर अंसारी आदि दर्जनों सीसीएलकर्मी व मजदूरों ने कोलफील्ड मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इनका स्वागत करते हुए उदय सिंह ने कहा कि कोफीमयू ने कोयला मजदूरों के हक और हकूक के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी है। यही वजह है कि कर्मी व मजदूर कोफीमयू पर भरोसा करते हैं। यही यूनियन की सबसे बड़ी पूंजी है। बैठक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.