रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू थाना अंतर्गत कोतो पंचायत में कटिया स्कूल के निकट सोमवार की रात एक युवक जोखन भंडारी ने फांसी लगा कर अपनी ईह लिला समाप्त कर ली। पुलिस पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रथम दृष्टि में यह घटना आत्महत्या की लगती है। किंतु इसके छानबीन की जा रही है। पश्चिमी वर्द्धमान, थाना जमुरिया ग्राम नंदी निवासी 36 वर्षीय जोखन भंडारी, पिता मटर भंडारी कोतो पंचायत में चरितर प्रसाद के आवास में किराया में अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी के साथ रहता था।वह पीवीयूएनएल के कैंटीन में काम करता था। सोमवार की रात उसने अपने किराए के मकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी और उसके पड़ोसियों की ओर से समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह को सूचना देने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना म...