Ramgarh News: कोठार में वज्रपात से एक मवेशी की मौत
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ के कोठार गांव में मंगलवार सुबह वज्रपात से एक मवेशी की मौत हो गई। किसान बलदेव महतो ने बताया कि लगभग साढ़े 4 बजे वे अपनी गाय को कुटी चारा खिलाने के लिए जा रहे थे। उसी समय जोरदार बिजली कड़की और उनके गौशाला पर गिरी जिससे वहां बंधी उनकी गाय मर गई। बताया कि गाय लगभग एक महीने बाद बच्चा देनेवाली थी। ऐसे में बलदेव महतो को लगभग पचास हजार रुपए का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जांच कर उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.