रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। कैथा स्थित स्कूल मैदान में आयोजित कैथा क्रिकेट महासंग्राम 2026 के तीसरे मुकाबले में छतरमांडू और बोंगाबार की टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। इसमें छतरमांडू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बोंगाबार को 26 रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए छतरमांडू की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोंगाबार की टीम निर्धारित ओवरों में 108 रन ही बना सकी। इस तरह छतरमांडू की टीम ने शानदार जीत हासिल की। मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र पांडेय शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुदर्शन महतो, जेएलकेएम नेता संतोष चौधरी और पवन साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत उद्घाटन किया। गजेंद्र ...