Ramgarh News: केदला में माताओं ने रखा जीवित्पुत्रिका व्रत, संतान की लंबी आयु की किया कामना
रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। केदला क्षेत्र में शनिवार को माताओं ने अपने संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) श्रद्धा और आस्था के साथ रखा। इस दौरान महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर विधि-विधान से भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना की और संतान के मंगलमय भविष्य की कामना की। जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में धार्मिक माहौल रहा। व्रती महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और पूजा की तैयारी की। महिलाओं ने पूजा स्थल पर भगवान जीमूतवाहन की पूजा कर जिउतिया व्रत की कथा सुनी। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और कथा श्रवण किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: निर्जला रहकर व्रती माताओं ने किया जिउतिया व्रत, की पूजा केदला न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.