Ramgarh News: केदला नगर में 12-15 दिनों पर मिल रहा है एक घंटा पानी
रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र की केदला नगर कॉलोनी में रहने वाले मजदूरों सहित लगभग दस हजार आबादी को 12-15 दिनों पर एक घंटा पानी मिल रहा है। यहां पर तापिन साउथ, तापिन नॉर्थ, परेज, केदला वाशरी, केदला उत्खनन और भूगर्भ परियोजना, झारखंड कोलियरी, सारुबेड़ा, कुजू, पुंडी, कर्मा, तोपा आदि कोलियरी में काम करने वाले सीसीएलकर्मी रहते हैं। जिनकी आबादी लगभग 10-12 हजार होगी। इन क्वार्टरों में रहने वाले कामगारों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। क्या गर्मी क्या बरसात सालों भर यहां रहने वाले लोगों को पानी के लिए तड़पते रहना पड़ता है। इसका मुख्य कारण है वाटर सप्लाई विभाग के पास मोटर और पंप का पुराना होना। स्थानीय लोगों ने बताया की कभी मोटर तो कभी पंप खराब हो जाता है। दोनों ठीक रहता है तो बिजली खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.