रामगढ़, सितम्बर 6 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कुरकुट्टा के पोटममोढ़ा होते हुए शनिवार की रात दो जंगली हाथी सात दिन बाद गिद्दी क्षेत्र में फिर प्रवेश किया है। दो जंगली हाथियों के सात दिन के बाद एक बार फिर से वापस पहुंचने से गिद्दी कोयलांचल के कॉलोनी और पास के गांव के ग्रामीणों में भय और दहशत है। दोनों हाथियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही शनिवार की रात में ही वन विभाग की टीम केंदीया टोला पहुंची थी। रात में पुलिस-प्रशासन भी लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार सतर्क की थी। ग्रामीणों ने बताया शनिवार की रात में 10 बजे के बाद दोनो हाथी कुरकुट्टा के पोटममोढ़ा में होते फसल रौंदते हुए बगल के केंदीया टोला स्थित बंद पड़े स्कूल में रहे ग्रामीण बहादूर मांझी के अनाज चट कर गए।इसके बाद दोनो हाथी वाशरी कॉलोनी, गिद्दी सी रेलवे कॉलोनी...