Ramgarh News: कुल्ही में बन रहा इंडियन ऑयल कंपनी के डिपो का ग्रामीणों ने किया विरोध
रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के कुल्ही में सोमवार को इंडियन ऑयल कंपनी के डिपो निर्माण का आक्रोशित ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध कर काम बंद करवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन गैरमजरूआ है, जिसका ग्रामीणों के पास बंदोबस्ती का पेपर है। इसके बाद भी बिना ग्रामीणों के सहमति के इंडियन ऑयल कंपनी का डिपो निर्माण किया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों को बताया गया था कि यहां बच्चों के खेलकूद के लिए खेल मैदान बनाया जा रहा है। ग्रामीणों को जब पता चला कि इस बंदोबस्ती जमीन में बच्चों के लिए खेलकूद का मैदान न बना के इंडियन ऑयल कंपनी का डिपो बनाया जा रहा है। तब कुल्ही गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने डिपो निर्माण का काम रूकवाया और काम करवा रहे संवेदक को वार्ता तक काम बंद रखने का सलाह दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इंडियन ऑयल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.