रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि । रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही चौक में बुधवार की देर शाम ऑटो और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों के चालक गंभीर घायल हो गए। बता दें कि रांची-बोकारो मार्ग के कुल्ही चौक में गोला की ओर से आ रहे ऑटो का विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से सीधी टक्कर हो गई। जिससे बाइक चालक का दाहिना पैर टूट गया। वहीं ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज कराया। जहां दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भरत माला सड़क निर्माण कार्य जबतक पूरा नहीं होता है। इस मार्ग में घटनाएं घटती रहेगी। भरत माला सड़क निर्माण में कई जगह पुराने सड़क को काट दिया गया है, जिससे आये दिन घटनाएं घटित रहती है। लोगों का मांग है कि जल्द से जल्द से भरत माला सड़क को पूरा किया ...