रामगढ़, सितम्बर 30 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू पब्लिक हाई स्कूल मैदान में प्रत्येक दिन लगने वाले सब्जी दुकान को हटाने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में मांडू अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने आम आदेश जारी किया है। जारी किए गए आम आदेश में कहा गया है कि 2 अक्टूबर से यह सब्जी दुकान कुजू चौक स्थित नया बाजार में पूर्ववत लगाई जाएगी। इसको लेकर किसानों, सब्जी विक्रेताओं , खरीददारों व आमजनों को चिह्नित स्थल पर दुकान लगाने व खरीददारी करना सुनिश्चित करने को कहा है। इसकी सूचना रामगढ़ डीसी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कुजू ओपी प्रभारी, राजस्व कर्मचारी समेत को भी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...