रामगढ़, जुलाई 19 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू में बंगाली परिवारों ने शनिवार को मां विपत्तारिणी  की पूजा अर्चना पूरे श्रद्धाभाव के साथ किया। यहां प्रगति संघ क्लब बंगाली टोला कुजू में आयोजित दुर्गा स्वरूपा मां विपत्तारिणी के पूजन में कुजू समेत आसपास के इलाके के बंगाली परिवार शामिल हुए। इसमें 101 महिला व्रतियों ने पूरे दिन उपवास रखकर विधि-विधान से मां विपत्तारिणी की आराधना की। साथ ही घर परिवार में सुख-समृद्धि व संकटों से रक्षा की कामना की गई। इस दौरान पूजन अनुष्ठान पुरोहित जयकुमार मुखर्जी व कृष्णपद मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।पूजन में माता को व्रतियों ने तेरह प्रकार के फल, फूल व मिठाइयों का भोग अर्पित किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: आस्था और श्रद्धा के बीच संपन्न हुई मां विपत्तारिणी पूजा पूजन समाप्ति के बा...