Ramgarh News: कुजू में फोरलेन सड़क पर ट्रेलर पलटने से लगा चार घंटे जाम
रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू नयामोड़ जंक्शन के पास चौराहे के समीप सोमवार को एक ट्रेलर वाहन रांची की ओर जाने वाले लेन पर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रेलर सड़क से लेकर डिवाइडर तक पलटने से इस लेन पर पैदल आना जाना भी दूभर हो गया। इससे यहां फोरलेन सड़क एनएच 33 के दोनों लेन पर करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण यहां यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इससे कई यात्री वाहन समेत मालवाहक व निजी वाहन जाम में फंसे रहे। बाद में कुजू ओपी पुलिस ने काफी मशक्कत करते हुए क्रेन की मदद से सड़क पर पलटे ट्रेलर को हटाया। जबकि दूसरे लेन पर फंसे वाहनों को हटाते हुए पहले दोनों ओर के वाहनों को जामस्थल से हटाया गया। वहीं सड़क पर पलटे ट्रेलर को हटाते ही आवागमन सामान्य किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां घटना के समय हो र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.