रामगढ़, अक्टूबर 29 -- कुजू जंक्शन पर सड़क हादसा Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू में रांची-हजारीबाग फोरलेन सड़क के कुजू जंक्शन के पास गुरुवार को आगे चल रही कमांडर जीप की पीछे से आ रहे कार से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों वाहनों पर सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में अधिकतर महिलाएं हैं। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस व समाजसेवियों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल व कुजू के निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, कमांडर जीप संख्या जेएच 01 एच 8258 रामगढ़ से हजारीबाग की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही अर्टिगा कार संख्या बीआर 02 सीसी 3648 ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी। अर्टिगा कार में सवार लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बिहार ...