रामगढ़, सितम्बर 23 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू मेन रोड स्थित गोविंद केशरी दीपक केशरी के आवास पर भाद्रपद मास के माह शुक्ल पक्ष के परिवर्तनी एकादशी पर श्री खाटू वाले श्याम प्रभु के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन श्री श्याम परिवार कुजू ने किया। बलिहारी बलिहारी बाबा का भावपूर्ण कीर्तन है ताली श्री श्याम प्रभु के भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान पंडित विक्की पाठक, रवि पांडेय ने यजमान बने दीपक केशरी के हाथों पूजन संपन्न कराया। श्री श्याम प्रभु के फूलों से सजे दरबार में पूजन के बाद ज्योत जलाया गया। साथ ही प्रसाद का भोग लगाया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: निसान शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकला श्याम बाबा का दरबार वहीं हवन के बाद आरती संपन्न कराया गया। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने बाबा के श्री ...