Ramgarh News: कुजू में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू डटमां मोड़ स्थित पब्लिक हाई स्कूल मैदान में शनिवार को नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मौके पर मुख्य रूप से सांसद खेल प्रतिनिधि बंटी तिवारी, टूर्नामेंट संयोजक मुकेश साहू व भाजपा मांडू मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार उपस्थित हुए। अतिथियों ने टूर्नामेंट का शुभारंभ मशाल जलाकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व शपथ दिलाकर किया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच जेएमसी हरकापत्थर व ब्लू टाईगर घाटो टीम के बीच खेला गया। जिसमें घाटो की टीम 2-0 से विजयी रही। अतिथियों ने कहा कि। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभा को उचित अवसर देने के लिए सासंद मनीष जयासवाल के सौजन्य से हर साल नमो फुटबॉल टूर्नामेट का आयोजन किया जाता है। खिलाड़ियों को इसका समुचित लाभ उठाना चाहिए।टूर्नामेंट के संचालक भाजपा प्रखंड महाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.