Ramgarh News: कुजू में ट्रक से डीजल चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, एक फरार
रामगढ़, जुलाई 19 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू नयामोड़ के निकट पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक से डीजल चोरी करने के मामले में एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। इसे बाद में जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि ट्रक नंबर जे एच 24 एम 5151 से तेल चोरी करने के मामले में कुजू ओपी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति मोहम्मद अख्तर पिता ईदू अंसारी ग्राम हुवाग नीचे टोला थाना मांडू निवासी है। वहीं उसका एक अन्य सहयोगी भागने में सफल रहा। इस संबंध में मांडू कुजू थाना कांड संख्या 170/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसके पास से एक टीवीएस बाइक, बीस लीटर का दो गैलन व चोरी में प्रयुक्त दो पाइप बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के साथ ही फरार अभियुक्त के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.